Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsनए सत्र में योजना बनाकर कार्य करे शिक्षक

नए सत्र में योजना बनाकर कार्य करे शिक्षक


Deoli News 14 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने दो दिवसीय विषय आधारित हिंदी कार्यशाला का निरीक्षण किया।

प्रशिक्षक अनिल नापित ने बताया कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में सीबीईओ ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में शिक्षको को विषय आधारित कार्ययोजना बनाकर जुलाई से ऊर्जा के साथ काम करना है। शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि सीबीइओ मीणा ने पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार के निर्देशन में चल रहे पीएम श्री विद्यालय का भी अवलोकन किया।

उन्होंने हाउसहोल्ड सर्वे रजिस्टर, नामांकन कार्य प्रगति, नवीन शिक्षा नीति के अनुरूप कार्य, निपूर्ण भारत मिशन, व्यावसायिक शिक्षा, 5 वीं बोर्ड संग्रहण केन्द्र,परीक्षा अंक फीडिंग आदि का अवलोकन किया। उपप्रधानाचार्य रामलक्ष्मण गुप्ता, अनुराधा कलवार, प्राध्यापक कन्हैयालाल आदि थे। सीबीइओ मीणा ने प्राथमिक विद्यालय धांधोली व प्राथमिक विद्यालय विजयगढ़ का भी निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d