Deoli News 19 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ देवली भी आगामी 21 अप्रैल को भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक मनाएगा।
समाज के योगेश श्रीमाल ने बताया कि मौके पर सुबह 7:30 से 8 बजे तक नमस्कार सूत्र का जाप किया जाएगा। इसी तरह 8 से 9 बजे तक भगवान महावीर स्वामी के जीवन के बारे में वक्ताओं द्वारा प्रस्तुति होगी। वही सुबह 9 से सवा 9 बजे तक समाज के प्रतिभावान छात्रों व श्रावक, श्राविकाओं का सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस मौके समाज के सभी लोगों को चाय व पानी का सेवन किए बगैर सुबह 7:30 बजे स्थानक में उपस्थित होने के लिए कहा गया हैं।



