Monday, August 3, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskस्थानीय लोगों को नियमानुसार बजरी देने की मांग, सौंपा ज्ञापन

स्थानीय लोगों को नियमानुसार बजरी देने की मांग, सौंपा ज्ञापन


Jahazpur News 3 अगस्त (मोहम्मद आजाद नेब) जहाजपुर में ईआरसीपी परियोजना के तहत स्थानीय लोगों को नियमानुसार एवं रियायती दर पर बजरी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया कि स्थानीय स्तर पर बजरी नहीं मिलने से मकानों और सरकारी विकास कार्यों सहित सभी निर्माण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आमजन को आर्थिक व मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही निर्धारित रॉयल्टी दर से अधिक राशि वसूलने की बात भी कही गई। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि निर्माण कार्यों की लागत बढ़ने से रोकने के लिए आमजन को सुगमता से बजरी दिलाई जाए। इसके अलावा जहाजपुर तहसील में पांच वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे पुलिसकर्मियों के तबादले करने और चारभुजानाथ घोड़े की सीमा विवाद में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष समीक्षा कर निर्दोष लोगों के प्रकरण तुरंत वापस लिए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here