Deoli News 7 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रीको औद्योगिक क्षेत्र देवली का पिछले दिनों नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम उद्योग विकास समिति देवली के तत्वाधान में हुआ।
इसमें रीको के सभी फ़ैक्टरियों के श्रमिकों ने भाग लिया। जहां सैकड़ो श्रमिकों को गर्म कंबल वितरित किए गए। रीको संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल ने बताया कि यह आयोजन रीको के उद्यमियों की ओर से हुआ। इस मौके पर सभी श्रमिकों को भोजन कराया गया। वही कंबल वितरित कर नववर्ष की बधाई दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव भी मौजूद समेत रीको उद्यमी मौजूद थे।



