Deoli News 11 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राधे गौसेवा समिति सावर एवं सांवरिया सेठ गौशाला देवली के तत्वाधान में मंगलवार को देवली शहर के कई स्थानों पर साफ सफाई एवं शहर को पॉलिथीन मुक्त करने की कवायद की गई।
इस दौरान शहर के बावड़ी बालाजी के पीछे खाली गंदगी के ढेर के बीच स्वयंसेवकों ने पॉलिथीन मुक्त हटाकर शहर को स्वच्छ करते दिखाई दिए। राधे को सेवा समिति की दीपिका प्रजापत ने बताया कि शहर एवं क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त करना उनका उद्देश्य है। जहां भी गंदगी मिलती है। पॉलिथीन के ढेर दिखाई देते हैं, उन्हें सफाई करके जलाया जा रहा हैं, ताकि कोई मवेशी इनका सेवन न करे। वे घूम-घूमकर लोगों को पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने का संदेश दे रहे हैं। इस दौरान राधे गौसेवा समिति सावर की दीपिका प्रजापत, राज, ओम प्रकाश मीणा, लोकेश ग्वाला, भीम, तुषार, राहुल व अन्य स्वयंसेवक शामिल थे।



