Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationनिरीक्षण में शैक्षणिक स्तर जांचा, पूर्व छात्र परिषद की बैठक हुई

निरीक्षण में शैक्षणिक स्तर जांचा, पूर्व छात्र परिषद की बैठक हुई


Deoli News 11 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योतिपुरा का मंगलवार को अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान लाल मीणा ने निरीक्षण कर संबलन दिया।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश कुमार देवतवाल ने बताया कि उन्होंने विद्यालय में ज्ञान संकल्प पोर्टल, छात्र व शिक्षक उपस्थिति, पुस्तकालय पुस्तक वितरण, मध्यान भोजन, पढ़ाई विथ ए आई, शाला दर्पण विभिन्न मॉड्यूल पूर्ति संबंधी निरीक्षण किया। वरिष्ठ अध्यापक अनिल गौतम ने बताया कि अधिकारी ने बोर्ड कक्षा में कक्षाकक्षीय शिक्षण करवाकर विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को जाँचा और बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन के लिए विद्यार्थियों को विभिन्न सुझाव दिए। विद्यार्थियों से रूबरू होकर उन्हें मेहनत से परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्ति के लिए टिप्स दिए।

पूर्व छात्र परिषद की बैठक हुई

महाविद्यालय देवली में पूर्व छात्र परिषद की मीटिंग प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. पूरणमल वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों तथा निजी क्षेत्रों में काम कर रहे पूर्व छात्र बन्नालाल वर्मा (पूर्व प्राचार्य), रंगलाल मीणा (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष) महेश कुमार खटाना (प्रधानाध्यापक), रामनिवास गुर्जर (प्राध्यापक) रामराज बैरवा (वरिष्ठ शिक्षक), चेतन कुमार शर्मा, (पूर्व छात्र) नोरत खींची (पूर्व
आदि शामिल हुए।

जिन्होंने महाविद्यालय की छत मरम्मत करवाने, रिक्त पदों को भरने तथा विज्ञान संकाय में किसी एक विषय में एमएससी कराने का सुझाव दिया गया। वहीं कॉलेज के विकास के लिए भामाशाहों से मदद लेने का भी सुझाव दिया गया।अंत में पूर्व छात्र परिषद के सचिव डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने सभी को धन्यवाद दिया। यहां संकाय सदस्य अनंत चौधरी, सत्यनारायण मीणा, डॉ. ज्योति गुप्ता, मनीष नैनीवाल, विजय कुमार मीणा भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d