Deoli News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण व विस्तार के लिए 8 करोड़ 22 लाख 65 हज़ार रुपए की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इस राशि से 19 स्वास्थ्य केंद्रो में भवन निर्माण का कार्य होगा।
इसके लिए लोगों ने विधायक राजेंद्र गुर्जर का आभार जताया है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया होने के बाद इन स्वास्थ्य केन्द्रों का भवन निर्माण व विस्तार कार्य शुरू होंगे। विधायक कार्यालय की सूचना के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के खोहल्या, डाबला, गुमानपुरा, रूपवास, रमजानगंज व देवपुरा उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 55-55 लाख एवं आमली, हैदरीपुरा, कचरावता व चतरपुरा उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए 41- 41 लाख तथा देवली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण के लिए एक करोड़ 45 लाख रुपए की स्वीकृति जारी हुई है। वहीं बोरडा, देवीखेड़ा व चांदली उपस्वास्थ्य केंद्र भवन विस्तार के लिए लिए 20.45-20.45 लाख रुपए, मोहम्मदगढ़, खेलनिया व कचरावता उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 19.12- 19.12 लाख व हैदरीपुरा उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 9.94 लाख रूपए की स्वीकृति जारी हुई हैं। गौरतलब है कि इनमें कई जगहों पर विभाग का स्वयं का भवन नहीं था तथा कई जगहों पर भवन अपर्याप्त व जर्जर थे।
जबकि कुछ भवन किराए के भवनों या अन्य भवनों में संचालित हो रहे थे।


