Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsफागुन की मस्ती, गीतों की बयार, युवा निभा रहे हैं लोक सरोकार

फागुन की मस्ती, गीतों की बयार, युवा निभा रहे हैं लोक सरोकार

एजेंसी एरिया में भी हुआ फाग उत्सव


Deoli News 24 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के करीब एक दर्जन युवा चंग व ढोल की थाप पर फागुन के गीत व भजन गाकर परंपरा को निर्वहन कर रहे हैं। वही लोक व संस्कृति का दायित्व भी निभा रहे हैं।

दरअसल यह युवा प्रतिदिन बस स्टैंड परिसर स्थित एक दुकान के चबूतरे पर रात 8 बजे से 11 बजे तक फाल्गुन के गीत गा रहे हैं। गत 15 मार्च से यह क्रम जारी है। रुचि इतनी की चंग की थाप पर भजनों के बोल फागुन की मस्ती को बयां कर रहे हैं। होलिया में उड़े रे गुलाल, नैना नीचा करले श्याम न रिझावली सहित फागुन व भगवान के भजन गाकर होली की रौनक बड़ा रहे। हालांकि अब यह काफी कम देखने को मिलता है। यह युवा रमेश गोयल, नीरज शर्मा, उमेश जैन, योगेश श्रीमाल, मुकेश शर्मा, योगेश पुजारी, पंकज नथैया, पवन सिंहल, विनोद धर्मानी, मोहन खत्री है।

रिजल्ट तो आने दो…, अबकी बार 400 पार, जीतने के दावे पर बोले कांग्रेस प्रत्याशी

“गोपालजी मंदिर में हुआ फाग उत्सव”

एजेंसी एरिया स्थित श्रीगोपाल मंदिर में शनिवार को फागोत्सव हुआ। इसमें बाहर से आए फाग कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक श्रीकृष्ण राधा की सजीव झांकी के साथ फुलों और गुलाल से होली खेली।

सांवरिया सेठ दें दें, किरतन की है रात, बाबा आज थाने आनो ह, आयो फागनियो आदि भजनों महिलाएं झूम उठी। इसके बाद सभी ने प्रसादी ग्रहण की। फाग कलाकारों का जयसिंह हाड़ा द्वारा पगड़ी, माला व श्याम दुपट्टा पहनाकरस्वागत किया गया। यहां एजेंसी क्षेत्र के टीकम सेन, रामरतन स्वामी, विक्रम सिंह, कुलदीप सेन, महेश, मुलचंद जांगिड़ सहित मौजूद थे।

टीवीएस इलेक्ट्रिक आइक्यूब स्कूटर की देवली में बिक्री शुरू

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d