Deoli News 28 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीपावली त्यौहार पर जिला कलक्टर प्रशासन की ओर से देवली शहर के लिए 34 अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए हैं। उक्त लाइसेंस के आधार पर दुकानदार पटाखे बेच सकेंगे।
यह लाइसेंस सोमवार को मिले हैं। उधर, दीपावली पर्व के चलते शहर में कई जगह पटाखा विक्रेताओं की दुकाने सजने लगी है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि सभी आतिशबाजी, पटाखा विक्रेता जिस स्थान पर दुकान लगा रहे है। उक्त स्थान पर आतिशबाजी पटाखा विक्रय का लाईसेन्स सक्षम स्तर पर जारी किया होना अनिवार्य है। पटाखा विक्रेता द्वारा बिना लाईसेन्स अथवा लाईसेन्स में दर्ज स्थल के अतिरिक्त अन्य स्थल पर आतिशबाजी विक्रय किया जाना पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी पटाखा विक्रेताओं को सक्षम स्तर से लाईसेन्स प्राप्त कर ही पटाखा विक्रय करने की बात कही।



