Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessनए प्रावधानों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया

नए प्रावधानों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया


Deoli News 28 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा देवली के बाहर अभिकर्ता संगठन एवं सभी अभिकर्ताओं की ओर से सोमवार को शांतिपूर्वक धरना एवं प्रदर्शन किया गया।

लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के देवली अध्यक्ष गणराज सिंह सोलंकी ने बताया कि भारत सरकार के आईआरडीए एवं एलआईसी प्रबन्धन द्वारा गत एक अक्टूबर को नए प्रावधान के तहत बीमाधारक का बीमाधन न्यूनतम 2 लाख किया गया। वहीं प्रवेश आयु 55 से घटाकर 50 वर्ष कर दी गई। इससे अभिकर्ताओं को नया बीमा करने में कठिनाई होगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के बीमाधारक प्रभावित होगें। बेहद कम आय वाले लोगों के बीमा करने में अभिकर्ताओं को दिक्कत होगी। लिहाजा केंद्रीय अभिकर्ता संगठन के आदेशानुसार इसके विरोध में सोमवार को शान्तिपूर्ण धरना दिया गया। इस दौरान भगवान सहाय विजय, नीरज सुवालका, सीताराम मीणा, सुगन चन्द प्रजापति, चन्द्रप्रकाश साहू, फूलसिंह मीणा, दशरथ सिंह नरूका, नवनीत सिंह शक्तावत, समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d