Deoli News 28 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से दीपावली मेंटेनेंस कार्यों को लेकर 29 अक्टूबर को 11 केवी सिटी द्वितीय फीडर पर 2 घण्टे बिजली कटौती होगी।
इस दौरान सुबह 7 से 9 बजे तक फ़ीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इस अवधि में शहर के चर्च रोड, विवेकानंद कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, मुख्य बाजार, भिस्ती मोहल्ला, पटवा बाजार, पटेल नगर, रेजिडेंसी कॉलोनी में सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी निगम की जेईएन ने दी।


