Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023कांग्रेस के धीरज गुर्जर व भाजपा के बागी नेता नवहाल सहित प्रत्याशियों...

कांग्रेस के धीरज गुर्जर व भाजपा के बागी नेता नवहाल सहित प्रत्याशियों ने भरा नामांकन


Jahazpur News 6 नवंबर (आज़ाद नेब) कांग्रेस प्रत्याशी धीरज गुर्जर व भाजपा के बागी नेता रमेश नवहाल सहित विधानसभा चुनाव के लिए कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन-पत्र दाखिल किया।

इस दौरान बारह देवरा स्थित हुई सभा में धीरज गुर्जर ने कहा कि वे एक साधारण परिवार है। मतदाताओं ने उन्हें  विधायक बनाकर पहचान दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह हर घड़ी आमजन के साथ खड़े रहेंगे, इसके लिए जनता उन्हें आशीर्वाद दे। सभा के दौरान कोटड़ी पंचायत समिति सदस्य एवं ब्राह्मण समाज के नेता बनवारी शर्मा अन्य लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

रैली में कार्यकर्ता एवं समर्थक नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। हजारों की तादाद कार्यकर्ता एवं समर्थक रैली मे शामिल हुए। रैली बारह देवरा से हनुमान गेट, चमन चौराहा, नौ चौक, सदर बाजार, गलगट्टी चौराहा, तकिया मस्जिद, बस स्टैंड होते हुए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंची।

सभा में मांडलगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, कन्हैयालाल धाकड़, पीसीसी सदस्य नीरज गुर्जर सहित कांग्रेस के स्थानीय नेता मौजूद थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d