Deoli News 10 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निर्वाचन आयोग के ऑब्जर्वर ने शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवडावास स्थित पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया।
स्कूल के मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने बताया कि आब्जर्वर ने अधिकारियों के साथ बूथ के निरीक्षण कर वहां की आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा के प्रबंध देखें। प्रधानाचार्य जयकुमार ने बताया कि अधिकारियों के दल ने बूथ नं 102 वह 103 के कमरों का फर्नीचर, पेयजल व्यवस्था व छाया का प्रबंध आदि देखा तथा जरूरी जानकारी दी।
इस दौरान सुपरवाइजर दौलत सिंह, ताराचंद जाट, छीतर सैनी समेत उपस्थित है। इस दौरान उनके साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी देवली व एसडीएम दुर्गाप्रसाद मीणा, पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार, घाड़ थाना प्रभारी प्रभाती लाल समेत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। इसी तरह अधिकारियों के दल ने सरोली, जलसीना, संथली, राजमहल, रावता माताजी स्थित पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया।



