Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsआरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की विधि विधान से पूजा की

आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की विधि विधान से पूजा की


Deoli News 10 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की जयंती पर शुक्रवार को शहर के विवेकानंद कॉलोनी स्थित सिटी डिस्पेंसरी आयुर्वेदिक चिकित्सालय में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।


दरअसल धन्वंतरि जयंती पर ही राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस भी मनाया जाता है। इस मौके पर वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने आरोग्य देवता भगवान धन्वंतरि की विधि विधान के साथ पूजा की। इस मौके पर पं पवन गौतम व अशोक शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान की पूजा अर्चना करवाई।

वही भगवान धन्वंतरि के भोग व धूप लगाकर आरोग्यता की कामना की गई। वही सामूहिक आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इसी तरह ब्लॉक के ग्राम पंचायत स्थित आयुर्वेद औषधालय में भी भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर चेतन प्रकाश जैन, राजेंद्र जिंदल, पदमचंद जैन, संजय सेठी, अनिल गौतम समेत कई लोग मौजूद थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d