पटेल नगर से दो युवकों का चयन हुआ
Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेलनगर निवासी जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर धर्मेंद्र वर्मा को आरपीएससी के घोषित परिणाम में प्रदेश में 324 वीं रेंक मिली है।


उल्लेखनीय है कि शहर के पटेल नगर से दो युवकों ने सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार वर्मा नर्सिंग ऑफिसर के साथ राजस्थान प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे थे। कड़ी मेहनत एवं लगन बाद उन्हें प्रदेश में 324 वीं रेंक मिली है। वर्मा के पिता प्रतापचंद प्रेमी भूमि विकास बैंक में इंस्पेक्टर थे। उल्लेखनीय है कि इसी तरह पटेल नगर निवासी रवि मीणा ने भी सफलता हासिल की थी। उधर, ग्रामीण क्षेत्र बंथली निवासी देवराज रवि ने आरएएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि देवराज रवि ने यह पहले प्रयास में सफलता हासिल की तथा उनके सामने विपरीत परिस्थिति थी। उनके पिता बैंडवादन करते हैं। ऐसी परिस्थितियों में सफलता हासिल करना मायने रखती है।




