Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsपल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर प्रशिक्षण दिया

पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर प्रशिक्षण दिया

  • शहर में बनाए 22 पोलियो बूथ
  • 3 हजार 234 बच्चों को पिलाएंगे पोलियो की खुराक
  • अगले माह से शुरू होगा तीन दिवसीय महाअभियान

Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगामी 10 से 12 दिसंबर तक तीन दिन राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान चलाया जाएगा। इसकी पालना को लेकर सोमवार को खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देवली के मीटिंग हॉल में प्रशिक्षण हुआ।


चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ने बताया कि इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. जगदीश मीणा, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता की मौजूदगी में स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में 22 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। जिन पर 5 वर्ष तक के 3 हजार 234 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। यहां डॉ. राहुल सामरिया चिकित्सा अधिकारी पल्स पोलियो शहरी अधिकारी, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पवन जैन, अशोक जैन, सुरज्ञान यादव शहरी सुपरवाइजर, बीपीएम खंड देवली व कैलाश मीणा द्वारा सभी कर्मचारियों को पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ने सभी शहरी जनप्रतिनिधियों व स्वयंसेवी संस्थाओं को उक्त महाअभियान में सहयोग देने की बात कही है

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d