Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationस्कूलों में अवकाश को लेकर जिला कलक्टर ने जारी किया आदेश

स्कूलों में अवकाश को लेकर जिला कलक्टर ने जारी किया आदेश


Deoli News 5 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कड़ाके की ठंड के मद्देनजर शुक्रवार को टोंक जिला कलक्टर ओमप्रकाश बैरवा ने स्कूलों में अवकाश के आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में बताया कि अवकाश को लेकर निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान जिला कलेक्टर को अधिकृत किया था। इससे पूर्व 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित थे। लेकिन आगामी दिनों में तापमान गिरने तथा सर्दी का प्रकोप बढ़ने व शीतलहर की संभावना को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा टोंक ने शीतकालीन अवकाश के बाद भी राजकीय व निजी विद्यालयों में कक्षा प्रथम से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किए जाने के लिए निवेदन किया था। इसे लेकर टोंक जिला कलक्टर ने जिले के सभी राजकीय, निजी व केंद्रीय विद्यालय (सीबीएसई) में कक्षा एक से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 6 से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए विद्यालय का समय 10:30 से पूर्व नहीं रखने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा शिक्षकों व संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। उक्त आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालय के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d