Deoli News 5 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली ने शुक्रवार को राजकीय चिकित्सालय में रोगियों के परिजनों के लिए 10 लोहे की बेंच भेंट की है। जिससे कि भर्ती रोगियों के परिजनों को बैठने में सुविधा होगी।
जनसेवा समिति महामंत्री महावीर कुमार जैन ने बताया कि इस दौरान जनसेवा समिति के पदाधिकारी ने चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता व स्टोर प्रभारी जीतमल मीणा को यह बेंच भेंट की। इस दौरान जन सेवा समिति के संरक्षक नवल मंगल, अध्यक्ष घीसालाल टेलर, पेंशनर समाज अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, श्यामलाल पारीक, सत्यनारायण गोयल, नवल जांगिड़, नाथूराम शर्मा, नाथूलाल वैष्णव, गफूर खान, यशवंत, दिनेश गोयल समेत मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि जनसेवा समिति प्रतिदिन यहां भर्ती रोगियों को दूध व बिस्किट वितरित कर रही है। यह नियम वर्षों से जारी है।



