Deoli News 7 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसार प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित अंतर जिला शैक्षिक भ्रमण दल रविवार को वापस देवली लौटा है।
दल प्रभारी द्वारका प्रसाद प्रजापत, परमेश्वर खाती, हनुमान माली के मार्गदर्शन में भ्रमण दल में जिले के कक्षा 7 व 8 के अध्यनरत प्रतिभावान 24 छात्रों व अध्यापकों का दल रविवार को देवली पहुँचा। स्काउट गाइड के संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि देवली ब्लॉक से 24 विद्यार्थियों व 3 प्रभारियों के दल ने जोगणिया माता, चित्तौड़गढ़ का दुर्ग, सांवरिया सेठ, उदयपुर में प्रताप गौरव केंद्र, सहेलियां की बाड़ी, सुखड़िया सर्कल, फतेह सागर, पिछोला, झील, मोती मंगरी, नाथद्वारा श्रीनाथ, विश्वास स्वरूपम, कुंभलगढ़, गढ़बोर चारभुजा, द्वारकाधीश मंदिर आदि के स्थलों का भ्रमण किया तथा वहां की जानकारी जुटाई।



