Deoli News 7 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी तहसील बैरवा अधिकारी कर्मचारी संस्था के चुनाव रविवार को दूणजा माता मंदिर धर्मशाला में संपन्न हुए।
इसमें जिला बैरवा अधिकारी कर्मचारी संस्था के पदाधिकारियों द्वारा दूनी तहसील बैरवा कर्मचारी अधिकारी संस्था में रामलाल बैरवा व्याख्याता राजनीति विज्ञान राउमावि दूनी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया। जबकि महामंत्री पद पर हेमराज बैरवा प्रबोधक राउप्रावि सरदारपुरा निवासी ठिकरिया कलां, कोषाध्यक्ष पद पर प्रतीक बैरवा कनिष्ठ सहायक राबाउमा विद्यालय आंवा, संरक्षक पद पर मदन लाल बैरवा हाड़ोती को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। निर्वाचन के बाद सभी अधिकारी कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।



