Deoli News 12 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के एक मीडियाकर्मी के साथ मारपीट कर लूट करने के आरोपियों को हनुमान नगर पुलिस ने शुक्रवार को शाहपुरा स्थित न्यायालय में पेश किया।
जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर सौपा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी देवली की प्रताप कॉलोनी निवासी कुलदीप पुत्र रामगोपाल मीणा व हरिओम पुत्र महावीर प्रसाद रेगर है। जिन्होंने गत 31 दिसंबर की रात को मीडियाकर्मी सीताराम माली के साथ मारपीट कर मोबाइल व नकदी छीन ली थी। आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया तथा शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने पर उन्हें सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश हुए।


