Deoli News 21 जनवरी ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व राजस्थान समेत 5 राज्यों में 23 जनवरी तक शीतलहर चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक ये दौर 23 जनवरी तक जारी रह सकता है। उक्त राज्यों में कमोबेश बनी रहेगी। वर्तमान में कोल्ड वेव चल रही है। जिसके चलते राजस्थान में भी शीतलहर जारी रहेगी। इस दौरान कोहरे का जबरदस्त प्रकोप देखने को मिल सकता है। अगले दो दिन यानि 22 जनवरी व 23 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री बना रह सकता है। ऐसा इसलिए बताया जा रहा है कि उत्तरी हवाओं का प्रवाह दक्षिण की और रहेगा। जिससे शीतलहर की संभावना है। फिलहाल मौजूदा समय में भी कड़ाके की ठंड व गलन है। हालांकि दिन में धूप खिलने से दिन में राहत मिल रही है। लेकिन सुबह, शाम ठंड चरम पर है।



