Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पिछले तीन-चार दिनों से सर्दी में हुई राहत पर गुरुवार को कड़ाके की ठंड पानी फेर दिया। एकाएक मौसम बदला तथा तापमान में गिरावट आई
वही कोहरा छाने से कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। इससे पहले गुरुवार सुबह लोग उठे तो चारों ओर कोहरा छाया दिखा। वही शीत लहर व गलन ने लोगों को धूजने पर मजबूर कर दिया। सुबह 6 बजे का तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रहा। वहीं सुबह 8 बजे का तापमान 8 डिग्री के करीब पहुंच गया। इसी तरह सुबह 11 बजे का तापमान 13 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। कड़ाके की ठंड की वजह से लोगों को एक बार फिर अलाव जलाने पड़े। बाजार देरी से खुले तथा लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। वही सुबह 10:45 बजे तक धूप नहीं निकलने से लोगों को राहत नहीं मिली। हाथ पैरों की उंगलियां सुन्न सी हो गई। खासकर सुबह स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी हुई।



