Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसड़क पर डीजे बज रहा था, पौन घंटे खड़ी रही रोडवेज

सड़क पर डीजे बज रहा था, पौन घंटे खड़ी रही रोडवेज

परिचालक से मारपीट करने का मामला दर्ज


Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के इटुंदा गांव में रविवार शाम रोडवेज बस के परिचालक के साथ मारपीट कर घायल करने का पुलिस में मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस ने बताया कि यह मामला रोडवेज बस के चालक रमेश कुमार मीणा पुत्र नानक सिंह मीणा निवासी लुहारी कला ने दर्ज कराया है। इसमें बताया कि रविवार को वह भीलवाड़ा से लुहारी कला के लिए रोडवेज बस लेकर रवाना हुए। शाम 5:45 बजे करीब इटुंदा गांव में पहुंचे। जहां में रोड पर बरात रुकी हुई थी तथा डीजे बज रहा था। इसकी वजह से बस करीब पौन घंटे खड़ी रही। वहीं बस में यात्री बैठे रहे। वही बस के आगे कार खड़ी थी। इस दरमियान कुछ लोगों ने शराब के नशे में कार को धक्का लगा दिया। जिससे नाराज होकर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने परिचालक रामेश्वर मीणा के साथ मारपीट कर दी।

नामजद समेत लोगों के खिलाफ दी रिपोर्ट

चालक ने राजेंद्र मीणा पुत्र शिवराज मीणा, बाबूलाल पुत्र रामदेव मीणा, धर्मराज पुत्र रामदेव, मूलचंद पुत्र रतनलाल मीणा, विजय सिंह पुत्र देवीलाल, रिंकू पुत्र विजय सिंह मीणा सहित 10-15 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने लोकसेवक को अपना कर्तव्य पूरा करने में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d