Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मदेवली में नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत किया

देवली में नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत किया


Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अगमगढ गुरुद्वारा साहिब कोटा से धन्ना भगत की जन्म भूमि धुआं कला जा रही नगर कीर्तन यात्रा का शनिवार को देवली में स्वागत किया गया।

इस दौरान जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों के साथ स्वागत किया गया। बाबा लक्खा सिंह के नेतृत्व में जा रही कीर्तन यात्रा में साथ चल रहे पंज प्यारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं सजे हुए दरबार के मत्था टेककर लोगों ने सुख शांति की अरदास की व प्रसाद लिया। पेट्रोल पंप चौराहे से कीर्तन यात्रा गुरूद्वारा पहुंची, जहां पर गुरु नानक नाम लेवा संगत द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। सभी सेवादारों को लंगर की सेवा दी गई। कीर्तन यात्रा शाम को धन्ना भगत की जन्मस्थली धुआं कला पहुंची। स्वागत में प्रीतपाल सिंह सलूजा, गगनप्रीत सलूजा, डॉ. गुरमीत सेठी, मंजीत सिंह काका, मनोहर सिंह सहित संगत के कई सेवादार व शहरवासी थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d