Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मफागोत्सव : ढोल की थाप पर झूमी महिलाएं

फागोत्सव : ढोल की थाप पर झूमी महिलाएं


Deoli News 19 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की ज्योति कॉलोनी व साकेत कॉलोनी की महिलाओं ने गौरव पथ स्थित शिव मंदिर में फागोत्सव मनाया। महिलाओं ने यहां मंदिर में ढोल की थाप पर भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान महिला मंडल द्वारा पुष्प होली खेली गई।

महिलाओं ने भगवान के भजनों पर नृत्य कर गुलाब के पुष्प की वर्षा कर भोले शंकर सहित शिव परिवार को रिझाने का प्रयास किया। महिलाओं ने भगवान राधाकृष्ण, बालाजी, शिवजी, गजानंद के भजन गाए। फागोत्सव के दौरान प्रियंका, शशि चतुर्वेदी, चित्रा शर्मा, इंद्रा शर्मा, सुशीला सोनी, गीता देवी, सावित्री, सुशीला शर्मा, रामजानकी सोनी, कृष्णा देवी, रितु शर्मा, सोहनी देवी समेत कई महिलाएं थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d