Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsमंदिर जन्मोत्सव समिति की बैठक हुई, देवली में गौतम जयंती की बैठक...

मंदिर जन्मोत्सव समिति की बैठक हुई, देवली में गौतम जयंती की बैठक मंगलवार को


Deoli News 1 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) धन्ना भगत मंदिर विकास समिति व जन्मोत्सव समिति की बैठक रविवार को मंदिर परिसर में जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष लादूलाल जाट की अध्यक्षता में हुई।

इसमें सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि धन्ना भगत जन्मोत्सव के पर 30 अप्रैल को विशाल भजन संध्या में भामाशाह सम्मान व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गत वर्ष धन्ना भगत जन्मोत्सव कार्यक्रम में जोधपुर से आए भामाशाह त्रिलोकचंद धानावंशी द्वारा आर्थिक सहयोग दिया गया था। जिनका सम्मान रविवार को मंदिर परिसर में किया गया। वहीं निर्णय लिया कि आगामी 1 मई को श्रीधन्ना भगत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। 30 अप्रैल को भजन संध्या का आयोजन श्री धन्नावंशी समाज मारवाड़ के द्वारा किया जाएगा। इस दौरान शिवजी लाल, लादूलाल जाट, गोपाल सैनी, किशन गोपाल सोनी, प्रधान धाकड़, नाथूलाल कुमावत, हनुमान सैनी, किशोर धाकड़, शंकर जाट, बाबूलाल गुर्जर, त्रिलोक धन्नावंशी सहित थे।

गौतम जयंती को लेकर बैठक मंगलवार को

देवली में गौतम जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर साधारण सभा का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। गौतम हितकारिणी सभा के देवली अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि जयंती को लेकर ब्राह्मण समाज में उत्साह है।

जयंती मनाने को लेकर बैठक का आयोजन मंगलवार को बस स्टैंड स्थित महर्षि गौतम मंदिर में रात 7:30 बजे किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस बार गौतम जयंती आगामी 9 अप्रैल को मनाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d