Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsरॉयल्टी कार्मिक व डंपर चालक ने मारपीट व तोड़फोड़ के मामले दर्ज...

रॉयल्टी कार्मिक व डंपर चालक ने मारपीट व तोड़फोड़ के मामले दर्ज कराएं


Deoli News 10 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाने में रॉयल्टी कार्मिक व डंपर चालक में परस्पर मारपीट एवं तोड़फोड़ कर नुकसान करने के आरोप के मामले दर्ज करवाए हैं।

जानकारी अनुसार रॉयल्टी कार्मिक प्रवीण सिंह पुत्र मोहन सिंह राजपूत निवासी गुढ़ा गौड़जी हाल चैक पोस्ट इंचार्ज मेसेनरी स्टोन टीकड ने आरोप लगाया कि गत 8 अप्रैल को रात 2 बजे अवैध गिट्टी भरा हुआ एक डम्पर आया। जिसे रुकवाने की कोशिश की। इसी दौरान आसपास छिपे हुए 8-10 व्यक्तियों व डम्पर चालक विनोद कुमार ने चेक पोस्ट के लोगों के साथ मारपीट करते हुए बोलेरो गाड़ी के कांच तोड दिए। बोलेरो चालक तेजेंद्र सिंह जादौन के हाथ में कांच से चोट आई। इसी प्रकार दूसरे पक्ष के विनोद कुमार मीणा पुत्र रतिराम निवासी विजयगढ़ थाना दूनी ने हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसमें आरोप लगाया कि वह 9 अप्रेल को रात 2 बजे अमर स्टोन क्रेशर उमर जिला बुंदी से खनिज विभाग के वैध रवन्ना के साथ पत्थर की गिट्टी भरकर उनियारा के लिए रवाना हुआ। टीकड के समीप उसकी गाड़ी का एक बिना नंबर की बोलेरो कार पीछा करने लगी। कार चालक ने कुंचलवाडा बाईपास पर गाड़ी के आगे कार लगाकर रोक लिया तथा गाड़ी में सवार 5-6 जनों ने पीड़ित से 1200 की मांग करने लगे। इसके बाद कार सवार लोगों ने गाड़ी के इंडिकेटर वगैरा तोड़ दिए तथा मेरे साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्जकर जांच एएसआई महेंद्र सिंह को सौंप दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d