Deoli News 18 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना पुलिस ने परिजनों से बिछड़े कोटा निवासी एक चार वर्षीय बच्चे को उसके माता-पिता से मिलाया है। दरअसल यह बच्चा भटक गया था।
थाना प्रभारी अय्यूब खा के पुलिस को अनुसार सूचना मिली कि 4 साल का बच्चा अपने परिजनों से बिछुड गया है, जो ज्योति कॉलोनी ओजस हॉस्पिटल के पास बैठा है। उक्त सूचना पर थाना स्तर पर ऑपरेशन खुशी के तहत टीम गठित कर बच्चे को साथ लेकर परिजनों की तलाश शुरू की। गठित टीम ने महज 2 घंटे में बच्चे को अपने माता-पिता से मिलवाया। बच्चे का नाम अनुसराज पिता हंसराज सिंघीवाल निवासी सुभाष नगर फूटा तालाब के पास अनंतपुरा कोटा है। जबकि माता का नाम कविता पत्नी हंसराज सिंघीवाल निवासी सुभाष नगर फूटा तालाब के पास आनंतपुरा कोटा है। परिजनों को सूचना देकर बालक को पुलिस ने सुपुर्द किया गया है। इसी तरह पुलिस ने तलवार लहराते के आरोप में रमेश योगी पुत्र सरदारा राम जोगी निवासी सोयला पुलिस थाना बरौनी जिला टोंक व हाल निवासी पीर बाबा के पास देवली को गिरफ्तार किया है।
जिसके पास बिना किसी लाइसेंस व अधिकार पत्र के तलवार थी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हनुमान नगर थाने के बाहर नाकाबंदी के दौरान बजरी से भरा एक डंपर भी जब्त किया है। वही खनिज विभाग को सूचना दी गई है।


