Deoli News 18 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीबोरड़ा गणेश जी मंदिर परिसर में विकास कार्य के लिए एक दानदाता ने गुरुवार को 21 हजार रुपए भेंट किए है।
यह दानदाता राजकीय चिकित्सालय देवली के प्रभारी चिकित्सक राजकुमार गुप्ता है। जिन्होंने मंदिर परिसर में करवाए जा रहे विकास कार्यों में सहयोग के लिए मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को 21 हजार रुपए की राशि भेंट की है। इसी प्रकार देवली निवासी भानू चौहान ने 10 हजार रुपए की कीमत की निर्माण सामग्री मंदिर ट्रस्ट को भेंट दी। मंदिर ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी, सदस्य चंद्रभान गोयल, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष कालूराम मीणा, कोषाध्यक्ष लादूराम बधाई, मोतीलाल मीणा एवं ने दानदाता का माल्यार्पण एवं भगवान गणेशजी की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया।
शांतिनाथ स्वामी की नई मूर्ति स्थापित की
पार्श्वनाथ जैन मंदिर में चाँदली में जैन समाज द्वारा पं लादूलाल के सानिध्य में वेदी में भगवान शान्तिस्वामी की नवीन मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान संगीतज्ञ महावीर प्रसाद काला, मनोहर लाल कासलीवाल एवं चादली समाज के सभी परिवार के लोग मौजूद थे। यहां वेदी शुद्धीकरण, याग मंडल विधान, नवीन मूर्ति की स्थापना आदि आयोजन हुए।



