Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मलाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर, श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया

लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर, श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया

आतिशबाजी हुई, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु


Deoli News 23 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चैत्र पूर्णिमा श्रीहनुमान जन्मोत्सव के मौके पर मंगलवार को शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में कई धार्मिक कार्यक्रम हुई है।

इस मौके पर एजेंसी एरिया स्थित श्री नेवरबाग बालाजी मंदिर में जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सोमवार रात 7 बजे से 108 हनुमान चालीसा के पाठ किए गए। इसमें महिला का बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम से जुड़े टीकम सेन ने बताया कि रात 8 बजे 108 दीपक से महाआरती की गई। वहीं इसके बाद जन्मोत्सव को लेकर आतिशबाजी की गई तथा रातभर भजन हुए। मंगलवार सुबह आतिशबाजी कर ध्वज चढ़ाया गया। शहर के बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में बीती रात भजन संध्या हुई। इसमें भगवान गजानंद, श्रीराम, श्रीहनुमान जी, खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। जन्मोत्सव के मौके पर बावड़ी बालाजी में फूलों से मनमोहक झांकी सजाई गई। शाम 4 बजे बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

देवली के नेकचाल बालाजी, गंगागोरिया बालाजी, बस स्टैंड स्थित पंचमुखी बालाजी, कोटा रोड स्थित चिंताहरण बालाजी, पेट्रोल पंप बालाजी मंदिर परिसरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने व्रत रखा तथा हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, हनुमान अष्टक के पाठ किए। हनुमानजी को गुड़, चना व मोदक का भोग लगाया गया।

Oplus_131072
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d