Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsमतदाताओं को आमंत्रण पत्र के साथ पीले चावल बाटे

मतदाताओं को आमंत्रण पत्र के साथ पीले चावल बाटे

मतदान करने का अनुरोध किया


Deoli News 24 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में बुधवार को प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार के निर्देशन में मुख्य बाजार एवं कस्बे में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करवाने के लिए आमंत्रण पत्र एवं पीले चावल वितरित किए।

स्वीप कार्यक्रम प्रभारी शांतिलाल शर्म ने बताया कि दूनी विद्यालय स्टाफ द्वारा मुख्य बाजार एवं कस्बे में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया है। इसके तहत स्टाफ के सदस्य प्रत्येक दुकान-दुकान गए तथा लोगों को मतदान के लिए आमंत्रण पत्र देकर प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है। इसमें जनता की अधिक से अधिक भागीदारी जरूरी है। इस दौरान सुपरवाइजर राजेश कुम्हार, अनुराधा कलवार, सुरेन्द्र सिंह नरूका, लादूलाल मीणा, महावीर प्रसाद बडगूजर, शिवजी लाल जाट, बीएलओ शिवकरण बैरवा, महेंद्र चौधरी, मुकेश गुर्जर, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d