Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsतालाब की पाळ पर लगी आग बुझाई

तालाब की पाळ पर लगी आग बुझाई


Deoli News 24 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के गावड़ी स्थित तालाब की पाल पर बुधवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई।

जिसे नगर पालिका देवली की दमकल ने बुझाया। दमकल कर्मचारी नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि सुबह 10:30 बजे करीब केंद्र को गांवड़ी गांव में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची तो तालाब की पाळ पर उगे बबूल के पेड़ व खजूर के पेड़ों में आग लगी थी। जिसे दमकल की मदद से करीब 35 मिनट के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे चारों ओर धुआं हो गया। यहां किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर फायरमैन रामहरि मीणा, नीरज कुमार चौधरी, ब्रजराज मीणा ने आग बुझाई। गौरतलब है कि हर बार गर्मी बढ़ने के साथ ही आग जनहित हादसे शुरू हो जाते हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के बाड़े व सुखी फसल को आग का ज्यादा खतरा रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d