Deoli News 2 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति ने टोंक निवासी दंपती पर जमीन बेचने के नाम पर 5 लाख 60 हजार रूपए हड़पने के आरोप का देवली थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पीड़ित निर्मल कुमार जैन पुत्र सत्येन्द्र कुमार जैन निवासी पटेल नगर देवली रिपोर्ट में बताया कि कमलेश चांवला पुत्र सुरजमल चांवला व मीना चावला पत्नी कमलेश निवासी गांधी पार्क टोंक हैं। पीड़ित ने कमलेश से आराजी भूमि खसरा नम्बर 521/1 रकबा 0.9358 है, वाके ग्राम इलाहीपुरा पटवार हल्का बम्बोर तहसील टोंक से जरिए इकरारनामा 500 रूपए के स्टाम्प पर 11 सितम्बर 2021 को 5 लाख 60 हजार रुपए में खरीदी तथा विक्रय की सम्पूर्ण राशी परिवादी ने कमलेश के कहने पर मीना चांवला के बैंक एकाउन्ट में समय-समय पर डाल दी।
जिसका एग्रीमेंट देवली तहसील में किया गया। इकरारनामा में तय किया था कि उक्त भूमि के विक्रय पत्र का पंजीयन भूमि को रहन से मुक्त कराकर परिवादी के नाम करवा तथा कब्जा दे देगा। लेकिन कमलेश पंजीयन के नाम पर बार बार टरकाता रहा। वहीं भूमि की नकल लेने पर पता चला कि उक्त भूमि कमलेश के नाम की बजाय उसकी पत्नी मीना चांवला के नाम है। पीड़ित द्वारा भूमि का पंजीयन करवाने की कहने पर कमलेश ने विक्रय पत्र का पंजीयन कराने से साफ इन्कार कर दिया। वहीं रकम वापस मांगी तो कमलेश ने यह कहते हुए स्पष्ट मना कर दिया कि कोई रूपए नही लिए। बता दे कि पीड़ित रेडीमेड कपड़े का व्यापारी है। जिनकी दुकान ज्योति मार्केट मस्जिद के पास है।



