Jahazpur News 3 मई (आज़ाद नेब) जहाजपुर में नागदी नदी की पुलिया पर गुरुवार रात कार ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। जिसमें तीन जने चोटिल हो गए। जिन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
एएसआई नजमोसाक़िब ने बताया कि जयराज पुत्र नारायण घाकड निवासी परासोली, मिठ्ठू लाल पुत्र कन्हैया लाल घाकड निवासी गंगरार, रामेश्वर पुत्र भगवान घाकड निवासी परासोली जयपुर शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे। नागदी नदी की पुलिया पर कार ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। जिसमें गंभीर घायल हो गए। जिन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार कराया गया।



