Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsजख्मी मोर का उपचार कर बचाई जान

जख्मी मोर का उपचार कर बचाई जान


Deoli News 12 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रविवार सुबह बंदरों के हमले से जख्मी हुए एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की कुछ युवकों ने उपचार कर जान बचाई है।

जिसे बाद में वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। गोविंद सेन ने बताया कि रविवार सुबह बीसलपुर कॉलोनी क्षेत्र में कुछ बंदरों ने मोर पर हमला कर दिया। जिससे मोर के बाएं पैर में घाव हो गए तथा यह मोर जख्मी हालत में लड़खड़ाता हुआ रोड पर आ गया। जिस पर सत्यनारायण धाकड़, गोविंद सेन, मनोज धाकड़ की नजर पड़ी। उन्होंने तत्काल मोड़ को घायल अवस्था में उठाया तथा प्राथमिक उपचार दिया। वही पशु चिकित्सालय लाकर मोर का उपचार कराया। बाद में इस वन विभाग कार्यालय में छोड़ दिया। इन युवकों के प्रयास से राष्ट्रीय पक्षी की जान बची है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d