Deoli News 20 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में सोमवार को रहमत हज़ उमराह जियारत टूर एजेंसी कोटा रोड पर उद्घाटन हुआ। इसका उद्घाटन हाफ़िज़ दव्य ताहिर, मौलाना समीउल्लाह खान और मौलाना दिलकश रज़ा ने तिलावते कुरआन से किया।
उक्त एजेंसी के निदेशक राहील अंसारी ने बताया कि देवली और आसपास क़े चारो जिलों के लोगो को अब हज़ उमराह जियारत के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। देवली से ही सारे पेपर वर्क, पासपोर्ट वीज़ा, एयर टिकट आदि की व्यवस्था ऑनलाइन हो जाएगी। उमराह जियारत के वक़्त मक्का मदीना, क़र्बला ताईफ, डमिशक आदि की यात्रा करवाई ज़ाएगी। इस दौरान हाज़ी मास्टर गफूर, हाज़ी छोटू अंसारी, इमाम बरकतुल्लाह, हाफ़िज़ आसिफ शोयब, मास्टर इरफ़ान अंसारी, मास्टर इलियास अंसारी आदि मौजूद थे।



