Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsआठ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएलआरसी ठेकेदारों ने सौपा ज्ञापन

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएलआरसी ठेकेदारों ने सौपा ज्ञापन

अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया


Jahazpur News 20 मई (आज़ाद नेब) आठ सूत्रीय मांगों को लेकर अजमेर डिस्कॉम कॉन्ट्रेक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बेनर तले सीएलआरसी ठेकेदारों ने शहरी एवं ग्रामीण एवीवीएनएल के कार्यवाहक सहायक अभियंता अजय सिंह, कनिष्ठ अभियंता अमरेंद्र त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया गया कि सीएलआरसी पर कार्य करवाने को लेकर निगम द्वारा टीएन 446 आमंत्रित किया गया था। जिसमें सक्षम संविदाकारों से क्रमशः 3 लाख, 1.5 लाख 1.0 लाख, 0.40 लाख व 0.20 लाख रूपए धरोहर राशि के रूप में जमा करवाए गए हैं। अभी तक उक्त निविदा को लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के चलते फाइनल नही किया गया। जबकि आदर्श आचार संहिता के चलते टर्नकी आधार पर कृषि कनेक्शन के लिए दिए गए ठेकों की समयावधि को अधीक्षण अभियन्ता अविविनिलि अजमेर के पत्र क्रमांक 13 मई द्वारा 15 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है, जो न्यायसंगत नही है। कृषि कनेक्शन का कार्य सीएलआरसी ठेकेदारों द्वारा 8 प्रतिशत दर पर किया जा रहा है

वही निगम द्वारा उक्त कार्य अधिक दर पर टर्नकी द्वारा भी करवाया जा रहा है। जिससे निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड रहा है। वहीं कार्य की प्रगति भी बहुत धीमी है। ज्ञापन में मांग की है कि कृषि कनेक्शन का कार्य सीएलआरसी ठेकेदारों द्वारा करवाया जाए। कार्यों पर लगाई गई वित्तीय सीमा (5 लाख रूपए) हटाकर पहले की भांति करने की मांग की। इसी तरह रोस्टर प्रणाली को समय पर पूर्ण किया जाए और बिलों का भुगतान 30 दिन के भीतर किया जाएं। मांगों को पूरा नहीं करने तक सीएलआरसी ठेकेदारों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया है।

इस दौरान इकराम नागौरी, शैतान सिंह मीणा, रामलाल रेगर, राजेंद्र कुमार मीणा, भंवर लाल मीणा, सीताराम मीणा, रामबाबू नागर, खेमराज मीणा मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d