Desk News 20 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विशिष्ट शासन सचिव चित्रा गुप्ता ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर को पत्र लिखकर ग्रीष्म अवकाश के दौरान स्कूलों में आयोजित समाज सेवा शिविर के आयोजन पर पुनः समीक्षा करने को कहा है।
विशिष्ट शासन सचिव ने लिखे पत्र में कहा है कि गत 17 मई से विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश लग चुके हैं। वही भीषण गर्मी भी है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं का भी आयोजन चल रहा है। ऐसे में समाज सेवा शिविर आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा वर्ष 2024-25 के निदेशालय के निर्देश व आदेश के बिना ही स्वयं के स्तर पर आदेश जारी किए गए। इन आदेश के पीछे उपयोगिता व औचित्य का उल्लेख नहीं है। ऐसे में विशेष शासन सचिव ने ग्रीष्म अवकाश के दौरान समाज सेवा शिविर आयोजन के औचित्य के संबंध में वांछित टिप्पणी से अवगत कराने को कहा है।



