Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWeather alertभट्टी सी तपी धरती, जानलेवा हुई गर्मी

भट्टी सी तपी धरती, जानलेवा हुई गर्मी

बाहर निकलना हुआ मुश्किल


Deoli News 22 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रचंड गर्मी का दौर धीरे-धीरे अब बढ़ता जा रहा है। नौतपा के करीब आते ही भीषण गर्मी और बढ़ जाएगी। ऐसे में मौजूदा समय में धरती की तपन भट्टी की तरह हो गई है। 

लोग भीषण गर्मी से बेहाल हो चुके है। इस दौरान बुधवार दोपहर डेढ़ बजे का तापमान 43 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि इससे पहले 12 बजे का तापमान 42 डिग्री था। प्रचंड गर्मी के चलते शहर के मुख्य बाजार व गलियां सुनसान हो गई। इस अवधि में बाहर निकलने वाले लोग मुंह पर दुपट्टा व सिर पर टोपी लगाकर निकले। यहां तक की मवेशी भी पेड़ की छांव में दिखे। हीट वेव के चलते लोग घरों, दुकानों में दुबके रहे। उल्लेखनीय है कि मई माह के अंतिम वक्त मौसम विभाग के अनुसार और तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। वहीं आगामी 25 मई से नौतपा शुरू होगा। गौरतलब है कि नौतपा के नौ दिनों की अवधि में पृथ्वी व सूर्य के बीच की दूरी काफी कम होती है। लिहाजा इस अवधि में सबसे तेज गर्मी रिकॉर्ड की जाती है।

वही जानलेवा गर्मी के चलते चिकित्सा विभाग ने हाल ही में सभी चिकित्साकर्मियों व नर्सिंग स्टाफ के अवकाश निरस्त किए हैं। इसके अलावा प्रशासन को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। चिकित्सीय संस्थानों में हीट वेव से बचाव के संसाधन रखने के निर्देश दिए गए हैं। शाम 4 बजे के आसपास यह तापमान 44 डिग्री पहुंचने का संभावना है। वहीं अगले 4 से 5 दिनों के भीतर औसत तापमान 46 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। ऐसी स्थिति में गर्मी जानलेवा साबित हो सकती है। तेज़ गर्मी की वजह से कूलर की हवा भी बेअसर हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d