Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के सीआईएसएफ के मुख्य द्वार के बाहर स्थित एक घर में रविवार सुबह करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर देवली नगर पालिका की दमकल पहुंची तथा आग बुझाई गई।
दमकल केंद्र कर्मचारियों ने बताया कि यह आग मोहित मंगल के ग्राउंड लेवल पर बने कमरे में लगी। कर्मचारी नीरज चौधरी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से यहां एसी में आग लग गई। जिसकी वजह से समूचा एसी जल गया। वहीं पर्दे भी जलकर राख हो गए। आग से पूरे कमरे में धुआ फैल गया। सूचना पर नगर पालिका की दमकल पहुंची तथा आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों ने बताया कि समय रहते आग बुझा दी गई। दौरान फायरमैन मौके पर रामहरि मीणा, ब्रजराज मीणा, नीरज कुमार चौधरी मौजूद थे।



