Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेर रात घूमने वाले मनचलों पर होगी कार्रवाई

देर रात घूमने वाले मनचलों पर होगी कार्रवाई


Jahazpur News 2 जून (आज़ाद नेब) शहर में गत दो दिनों से हो रही लड़ाई झगड़े व मारपीट को लेकर रविवार को जहाजपुर थाना परिसर मे शांति समिति सदस्यों की बैठक हुई।

थानाधिकारी नरपतराम बाना ने बताया कि शांति समिति सदस्यों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में रात 11 बजे बाद रोड पर संचालित कैबिन, होटल अन्य व्यापार बंद करने, रात को सड़कों पर घूमने वाले मनचलों पर कार्रवाई करने, नॉनवेज, मदिरा की अवैध केबिनों को हटाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने दो दिनों से हो रही लड़ाई झगड़े व मारपीट को लेकर नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने कि अपील की।

उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार, पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मेघवंशी, तहसीलदार रवि कुमार मीणा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राघव मीणा सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद थे‌।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d