Deoli News 5 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैन धर्म के 16 तीर्थंकर श्री शांतिनाथ भगवान के जन्म तप व मोक्ष कल्याणक पर्व पर बुधवार को कई कार्यक्रम हुए।
समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि इस मौके पर पटेल नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर सुबह शांतिधारा व पूजा अर्चना की गई। वहीं निर्वाण का लड्डू चढ़ाया गया। वही भगवान शांतिनाथ का सुमिरन किया गया। इस दौरान कन्हैया लाल डोसी, बाबूलाल बड़जात्या, ताराचंद पांड्या, अंजनी, कैलाश काला, पारस, सुरेश जिंदल, कुलदीप जैन, रवीश, अजय समेत धर्मावलंबी मौजूद थे।


