Deoli News 7 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा नेता प्रोफेसर विक्रम सिंह गुर्जर ने गुरुवार को जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से शिष्टाचार मुलाकात की।
यह मुलाकात भाजपा कार्यालय जयपुर में हुई। इसमें विक्रम सिंह गुर्जर ने जोशी को गुलदस्ता भेंट कर चित्तौड़गढ़ से सांसद निर्वाचित होने की बधाई दी। साथ ही लोकसभा चुनाव के परिणामों पर चर्चा की तथा देश मे एनडीए के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने को सुखद बताया।


