Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माँ बीजासन माताजी मंदिर परिसर कुंचलवाड़ा कलां में मानव सेवार्थ केशव ब्लड बैंक देवली व एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगा।

शिविर प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे से रक्तदान शिविर की शुरुआत की गई। जिसमें महिलाओं, पुरुषों, नवयुवकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में माताजी के यहां आए भक्तों ने भी रक्तदान किया। वही रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट भेंटकर मनोबल बढ़ाया गया। शिविर में मां बीजासन गोशाला के गोसेवकों व कुंचलवाड़ा के रक्तदाता का विशेष सहयोग रहा।


