Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के सावंतगढ़ निवासी एक युवक ने स्वयं के सरकारी शिक्षक बनने पर गांव में स्थित श्री चामुंडा माता मंदिर में एक लाख रुपए भेंट किए हैं।
जानकारी के अनुसार यह शिक्षक अजय सिंह पुत्र जगफूल सिंह निवासी सावंतगढ़ है। जिसका सेकंड ग्रेड 2023 भर्ती में चयन हुआ था। अजय सिंह फिलहाल रावतभाटा में पोस्टिंग है। स्वयं के सरकारी शिक्षक बनने पर अजय सिंह ने अपनी तनख्वाह से श्री चामुंडा माता मंदिर को एक लाख 111 रुपए नकद भेंट किए है। उक्त राशि का उपयोग मंदिर निर्माण व विकास कार्यों में किया जाएगा। यह राशि मंदिर कमेटी को सौंपी गई है। इस दौरान मंदिर अध्यक्ष दयाल सिंह मीणा, सचिव नंद किशोर मीणा, सरपंच सुनील, मानसिंह मीणा, नंदकिशोर मीणा समेत मौजूद थे। जिन्होंने उक्त युवक के प्रयास की सराहना की।



