Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निदेशक पेंशन एवं पेंशनर्श वेलफेयर विभाग के निदेश पर आगामी 12 जून को विभाग के अजमेर स्थित संयुक्त निदेशक कार्यालय में टोंक कोषाधिकारी की मौजूदगी शिविर आयोजित होगा।
इसमें पेंशनर की समस्याओ का निराकरण किया जाएगा। पेंशनर समाज उप शाखा देवली के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस शिविर में फैमिली पेंशनर्स की जन्म तिथि का निर्धारण किया जाना प्रस्तावित हैं। किसी पेंशनर्स को कोई समस्या हो तो वह स्वयं अजमेर कार्यालय मे उपस्थित होकर अपनी समस्या का निस्तारण करवा सकता हैं। वहीं अपनी समस्या की पूरी जानकारी उपशाखा के अध्यक्ष, महामंत्री अथवा टोंक अध्यक्ष को उपलब्ध करवा कर भी अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। लेकिन यह जानकारी 10 जून तक आवश्यक रूप से निस्तारण के लिए उपलब्ध करवानी होगी।



