Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsस्नातक पार्ट प्रथम की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू

स्नातक पार्ट प्रथम की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू


Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवली में स्नातक पार्ट प्रथम (सेमेस्टर फर्स्ट) के ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है।

महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि आवेदन भरने की अंतिम तिथि 19 जून तक है। वहीं अंतिम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 24 जून को किया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन व ईमित्र पर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून रहेगी। जबकि प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 28 जून को किया जाएगा। इसी तरह 29 जून को प्रवेशित विद्यार्थियों को वर्ग निर्धारण व विषय आवंटन होगा और एक जुलाई से महाविद्यालय में ऑनलाइन स्नातक पार्ट प्रथम का शिक्षण कार्य शुरू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d