Jahazpur News 16 जून (आज़ाद नेब) जहाजपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में बीती देर रात देवली एसबीआई बैक में कार्यरत कैशियर के मौत की सूचना से कॉलोनी मे सनसनी फैल गई।
कॉलोनीवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल बृजमोहन ने बताया कि देर रात को शहर के कृष्णा नगर में एक व्यक्ति की मकान के बाहर अचेत अवस्था में मिलने की सूचना मिली। जिस पर मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने दुर्गालाल पुत्र छीतरमल बारेठ निवासी गुर्जर मोहल्ला गांगीथला को मृत घोषित कर दिया। मृतक जहाजपुर एसबीआई बैंक में चार वर्षों तक कार्य कर चुके है और अभी देवली एसबीआई बैंक में कार्यरत था। मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी मे रखवा कर परिजनो को सूचना दी। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपूर्द किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
त्याग व बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा सोमवार को
जहाजपुर में भी त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा सोमवार को मनाया जाएगा। पर्व के मद्देनजर शहर में ईद-उल-अजहा की नमाज कल सुबह 7.30 बजे ईदगाह में होगी। अंजुमन कमेटी सदर रफीक चौहान ने बताया कि ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए शाही जामा मस्जिद से जुलूस रवाना होगा। जुलूस के साथ शहर की शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम अब्दुर्रहमान नईमी व तकिया मस्जिद के इमाम मौलाना जफरूद्दीन अजहरी सुबह 7 बजे ईदगाह के लिए रवाना होंगे और 7.30 बजे ईदगाह में ईद की विशेष नमाज शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम अब्दुर्रहमान नईमी के द्वारा अदा कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से ईदगाह वक्त पर पहुंचने की बात कही है।



