Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजलापूर्ति व बिजली कटौती की शिकायत की, एसडीओ की रात्रि चौपाल

जलापूर्ति व बिजली कटौती की शिकायत की, एसडीओ की रात्रि चौपाल


Jahazpur News 21 जून (आज़ाद नेब) उप तहसील खजुरी की ग्राम पंचायत परिसर में बुधवार रात उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र में हो रही विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया। रात्रि चौपाल में खजूरी पंचायत के विभिन्न राजस्व गांवों में जलापूर्ति की समस्या को लेकर भी ग्रामीणों ने शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि खजुरी पंचायत के नया गांव, झोराजी का खेड़ा, टांटडा का झुपड़ा, झीकरी सहित अन्य राजस्व गांवो मे चंबल परियोजना से जलापूर्ति नही हो रही है। इस पर उपखंड अधिकारी ने चंबल परियोजना के अधिकारियों को तुरंत मौका मुआयना कर समस्या का समाधान करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती पर नाराजगी भी जताई और कहा कि रात के बिना समय 3 से 4 घंटे तक होने वाली बिजली कटौती को लेकर शिकायत की‌।

गौशाला से हटेगी बिजली लाइन

जन सुनवाई के दौरान श्रीनन्द गौपाल गौशाला के सदस्यों ने गौशाला परिसर से होकर निकल रही बिजली की लाइन को हटाने को लेकर कहा। जिस पर उपखंड अधिकारी ने बिजली विभाग के एईएन सुरेश मीणा को लाइन स्थानांतरित करने को निर्देशित किया। जल्द ही गौशाला परिसर से बिजली की लाइन शिफ्टिंग को जाएगी और गौशाला की भूमि आवंटन कार्य को भी जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया। उपखंड अधिकारी ने जल्द ही गौशाला में निरीक्षण करने और गौशाला परिसर में पौधारोपण करने को कहा।

इस दौरान तहसीलदार रवि कुमार मीणा, नायब तहसीलदार बनवीर सिंह राठौड़, विकास अधिकारी पुरुषोत्तम लाल शर्मा, बिजली निगम एईएन सुरेश मीणा, ग्राम विकास अधिकारी विमला मीणा, सरपंच कालू लाल बलाई सहित सभी विभागों के अधिकारी और कार्मिक सहित ग्रामीण उपस्थित थे‌।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d